ग्रीष्मावकाश के दौरान मुख्यालय से बाहर प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस संबंध में SCERT द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। मॉडल स्कूलों के संचालन हेतु ग्रीष्मावकाश में भी प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।
ग्रीष्मावकाश में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश प्रदान किया जाएगा। इस अवकाश का उपभोग 31 दिसंबर 2026 तक किया जा सकता है।

