Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 25, 2026

स्कूल खुलते ही एक्शन मोड में शिक्षा विभाग, सभी प्रधानाध्यापकों को जारी हुए सख्त निर्देश

 स्कूल खुलते ही एक्शन मोड में शिक्षा विभाग, सभी प्रधानाध्यापकों को जारी हुए सख्त निर्देश

अत्यंत आवश्यक निर्देश



सभी प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक/शिक्षकगण को निर्देशित किया जाता है कि विद्यालयों में बच्चों का आगमन प्रारंभ हो चुका है। निम्नलिखित बिंदुओं पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित करें—


किसी भी स्थिति में बच्चों को जर्जर भवन अथवा ACR कक्षों में न बैठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।


विभाग द्वारा प्रेषित दोनों Google Forms में विद्यालय की सूचना निर्धारित समय में भरकर प्रेषित करें।


विद्यालयों को प्राप्त होने वाली समस्त ग्रांट का नियमानुसार एवं आवश्यकता के अनुसार उपयोग करते हुए दिनांक 30 जून तक व्यय करना सुनिश्चित करें।


विद्यालय स्तर पर लंबित सभी कार्यों एवं पेंडेंसी का शत-प्रतिशत निस्तारण करें।


ULAS App पर प्रत्येक विद्यालय द्वारा कम से कम 05 निरक्षर व्यक्तियों का सर्वे किया जाना अनिवार्य है।


आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन कर उनका शारदा पोर्टल पर पंजीकरण तत्काल कराया जाए।


कक्षा 5 से कक्षा 6 तथा कक्षा 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों का कक्षा 9 में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करना संबंधित विद्यालय की जिम्मेदारी है।


प्रोग्रेशन (Progression) कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए।


UDISE+ संबंधी समस्त कार्य निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाएं।


जिन विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) पुराने, खराब अथवा अनुपयोगी हैं, उन्हें तत्काल नया क्रय करें अथवा आवश्यकतानुसार रिफिलिंग कराएं।


सभी विद्यालयों में बच्चों एवं रसोइयों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की जाए तथा आवश्यक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।


उपरोक्त सभी बिंदुओं पर कार्यवाही करते हुए अगले दो दिनों के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित विद्यालय प्रमुख उत्तरदायी होंगे।

स्कूल खुलते ही एक्शन मोड में शिक्षा विभाग, सभी प्रधानाध्यापकों को जारी हुए सख्त निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link