शिक्षकों ने की उपार्जित अवकाश देने की मांग
लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक में शिक्षकों से ग्रीष्मावकाश में काम कराए जाने की एवज में उपार्जित अवकाश दिए जाने की मांग उठाई गई। पदोन्नति सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम व संरक्षक डा. सालिक राम प्रजापति ने कहा कि माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को समयबद्ध पदोन्नति दी जाए। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

