Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 10, 2026

निपुण अभियान के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण

 निपुण अभियान के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण

लखनऊ। यूपी के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में अभी तक कक्षा दो तक निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा था। अब इस वर्ष से इसका विस्तार कक्षा तीन से लेकर कक्षा पांच तक किया जा रहा है। ऐसे में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के सभागार में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बुधवार से किया जा रहा है।





शिक्षकों को कक्षा तीन से कक्षा पांच तक के निपुण लक्ष्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। किस तरह छात्रों को निपुण बनाया जाए इसके विषय में उन्हें जानकारी दी जाएगी। पहले चरण में फतेहपुर, बाराबंकी, बस्ती, लखनऊ, उन्नाव व वाराणसी शामिल है।

निपुण अभियान के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link