Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 9, 2026

चांदी के दाम में ₹700 की गिरावट, सोना ₹180 चढ़ा

 Gold Silver Rate Today 9 June 2026: चांदी के दाम में ₹700 की गिरावट, सोना ₹180 चढ़ा


Gold Silver Price Today 9 June 2026: घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार, 9 जून को सोने-चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 180 रुपये प्रति 10 ग्राम मजबूत हुआ है, जबकि चांदी में प्रति किलो 710 रुपये की गिरावट आई है। देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 155,180 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 142,248 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, चांदी 246,720 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त की कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 0.25% लुढ़ककर 1,54,397 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ओपन हुआ, जबकि जुलाई पर की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 2,137 अंक या 0.86% कजमोर होकर 2,44,252 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली

प्रमुख शहरों में 22&24 कैरेट सोने का भाव 9 जून 2026 (Gold Rate in India City Wise 9 June

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 154,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 141,964 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 155,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 142,212 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का दाम 154,780 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 141,882 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 155,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142,487 रुपये प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड किया गया। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 155,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 142,184 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट सोने 155,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 142,386 प्रति 10 ग्राम के रेट पर बेचा जा रहा है।

चांदी के दाम में ₹700 की गिरावट, सोना ₹180 चढ़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link