Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 31, 2026

प्राइमरी के 14 शिक्षकों के अटैचमेंट पर अफसरों में ठनी: बिना अनुमति निर्वाचन कार्य के लिए एसडीएम ने शिक्षकों को किया संबद्ध

 *प्राइमरी के 14 शिक्षकों के अटैचमेंट पर अफसरों में ठनी: बिना अनुमति निर्वाचन कार्य के लिए एसडीएम ने शिक्षकों को किया संबद्ध*


 प्रयागराज में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और दो उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के बीच परिषदीय शिक्षकों के संबद्धीकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने निर्वाचन कार्यों के लिए बिना शासन की अनुमति के 14 प्राइमरी शिक्षकों को संबद्ध किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इलाहाबाद दक्षिण और कोरांव विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम को पत्र भेजकर इस कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया है।


शासन की अनुमति के बिना किसी भी अध्यापक या कर्मचारी को उनके मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र संबद्ध करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद, निर्वाचन कार्यों के तहत सूचना फीडिंग के लिए शिक्षकों की ड्यूटी  लगाई जा रही है।


प्राइमरी के 14 शिक्षकों के अटैचमेंट पर अफसरों में ठनी: बिना अनुमति निर्वाचन कार्य के लिए एसडीएम ने शिक्षकों को किया संबद्ध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link