Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 31, 2026

फार्म 16 व लंबित मांगों पर शिक्षकों का प्रदर्शन

फार्म 16 व लंबित मांगों पर शिक्षकों का प्रदर्शन

लखनऊ, सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक गुरुवार को फार्म 16 के फार्म के विवरणों में गड़बड़ी, ओपीएस में सरकार की राशि अपडेट न किये जाने, स्कूलों का राजकीय करण समेत दूसरे लंबितों मांगों पर शिक्षा भवन में धरना प्रदर्शन कर खूब गरजे। उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के नेतृत्व में आयोजित धरने में जुटे 300 से अधिक शिक्षकों ने विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने उप शिक्षा निदेकश पीएन सिंह और सह विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया। प्रकरणों का जल्द निस्तारण न होने पर संगठन डीआईओएस कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।






उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने धरने में सम्बोधित करते हुए कहा कि डीआईओएस कार्यालय की ओर से शिक्षकों को दिये गए आयकर विभाग को गलत विवरण भेजे जाने के कारण भारी संख्या शिक्षक रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। डीआईओएस देवेन्द्र पाण्डेय से शिकायत के बावजूद इसमें सुधार नहीं किया गया है। इसके अलावा शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान और पदोन्नति के प्रकरण लंबित हैं। उप शिक्षा निदेशक पीएन सिंह ने ज्ञापन में दिये प्रोन्नति वेतमान का त्वरित निस्तारण कराया। धरने में जिला अध्यक्ष अंबिका प्रसाद, मंत्री रमेश कुमार, रजनीश मिश्रा, विनीता तिवारी, मनोज वर्मा, किरन समेत 300 से अधिक शिक्षक शामिल हुए।

फार्म 16 व लंबित मांगों पर शिक्षकों का प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link