Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 31, 2026

26 जिलों में तीन-तीन सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल खुलेंगे

 26 जिलों में तीन-तीन सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल खुलेंगे

लखनऊ, यूपी में 26 जिलों में तीन-तीन मुख्यमंत्री मॉ


डल कंपोजिट स्कूल खोले जाएंगे। बाकी जिलों में दो-दो सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल खुलेंगे। यहां प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे होगी। अब इन विद्यालयों की संख्या बढ़कर 176 हो जाएगी।





प्रत्येक विद्यालय के निर्माण पर 30-30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिन 26 जिलों में तीन-तीन सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल खोले जाएंगे, उनमें बस्ती, हरदोई, अलीगढ़, आजमगढ़, प्रयागराज, हाथरस, लखनऊ, मीरजापुर, झांसी, कुशीनगर, सीतापुर, भदोही, उन्नाव, गोंडा, रायबरेली, शाहजहांपुर, एटा, बांदा, कानपुर नगर, बाराबंकी, बलिया, गौतमबुद्ध नगर, अंबेडकर नगर, कौशांबी, बरेली व जालौन शामिल हैं। यहां स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों को पढ़ाई कराई जाएगी। छात्रों के लिए अत्याधुनिक लैब बनाई जाएंगी। जिसमें एआई लैब, ड्रीम लैब, कंप्यूटर लैब, लैंग्वेज लैब और कौशल विकास केंद्र भी बनाए जाएंगे। यहां अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। पांच से 10 एकड़ तक भूमि में बनने वाले इन विद्यालयों में करीब 1500 विद्यार्थियों के पढ़ने की व्यवस्था होगी। सीसीटीवी कैमरे से विद्यालय की निगरानी होगी। फ्री वाई-फाई की सुविधा, आधुनिक डाइनिंग हाल और खेल की भी बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। यहां मिनी स्टेडियम व बड़ा खेल मैदान बनाया जाएगा।




जिसमें विद्यार्थियों को खेल की भी सभी सुविधाएं मिलेंगी। डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। फिलहाल कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर इन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलें इस पर जोर दिया जा रहा है।



26 जिलों में तीन-तीन सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल खुलेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link