Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 12, 2026

माध्यमिक विद्यालयों में तैनात होंगे 822 करियर काउंसलर छात्रों को दिखाएंगे करियर की राह, मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी भी

 माध्यमिक विद्यालयों में तैनात होंगे 822 करियर काउंसलर छात्रों को दिखाएंगे करियर की राह, मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी भी

लखनऊ। प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब सिर्फ बोर्ड परीक्षा के दौरान ही नहीं, बल्कि साल भर मानसिक तनाव कम करने के लिए अलग से क्लास लगेगी। इसके लिए प्रदेश के हर ब्लॉक में एक-एक समेत कुल 822 करियर काउंसलर तैनात किए जाएंगे। जो उन्हें न सिर्फ करियर से जुड़ी जानकारी देंगे, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखेंगे।





माध्यमिक विद्यालयों में पिछले कुछ सालों में बोर्ड परीक्षा के दौरान करियर काउंसिलिंग की ऑनलाइन व्यवस्था होती है। हालांकि, पढ़ाई के बढ़ते तनाव व करियर की ऊहापोह से अक्सर युवाओं के गलत कदम उठाने के मामले सामने आते हैं। इसे देखते हुए शिक्षा मंत्रालय छात्रों के पढ़ाई के तनाव को कम करने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास कर रहा है।


इसी क्रम में अब हर ब्लॉक में करियर काउंसलर तैनात किए जाएंगे। यह विद्यालय स्तर पर ही छात्रों को करियर से जुड़ी जानकारी देंगे। यह काउंसलर एक तरफ जहां छात्रों के पढ़ाई के दबाव को कम करने का काम करेंगे, वहीं करियर के नए विकल्प भी बताएंगे। उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने से जुड़ी जानकारी भी देंगे।


10 माह के लिए होगी तैनाती

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैनात यह 822 काउंसलर अपने-अपने ब्लॉक के विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं के बीच संवाद करेंगे। उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे। साथ ही वे कैसे खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखें, इसकी भी जानकारी देंगे। शिक्षा मंत्रालय की प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड (PAB) की बैठक में इसके लिए बजट दिया गया है। इनकी तैनाती 10 महीने के लिए 25-25 हजार रुपये प्रतिमाह पर की जाएगी। अभी यह व्यवस्था CBSE के स्कूलों में है।

माध्यमिक विद्यालयों में तैनात होंगे 822 करियर काउंसलर छात्रों को दिखाएंगे करियर की राह, मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी भी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link