Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 24, 2026

शिक्षकों के साथ के लिए भी हो ड्रेस कोड : संघ मंत्री-विधायकों

 शिक्षकों के साथ के लिए भी हो ड्रेस कोड : संघ मंत्री-विधायकों

नवनियुक्त माध्यमिक/उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पांडेय ने राज्य सरकार से शिक्षकों के साथ-साथ मंत्रियों और विधायकों के लिए भी ड्रेस कोड निर्धारित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अनुशासन के नाम पर शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करना चाहती है, तो जनप्रतिनिधियों के लिए भी समान व्यवस्था होनी चाहिए।



डॉ. पांडेय ने बुधवार को बयान जारी कर यह आरोप लगाया कि वर्षों से विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों-नियोजित, विशिष्ट और बीपीएससी शिक्षकों पर लगातार नए नियम और कानून थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल ड्रेस कोड या नए नियम


■बोले प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने से सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था 

■मानसून सत्र में वेतनमान और पेंशन की घोषणा की उठाई मांग


लागू करने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव नहीं है

उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मानसून सत्र के दौरान सभी श्रेणी के शिक्षकों के लिए वेतनमान और पेंशन की घोषणा करने की मांग की, ताकि शिक्षक पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ शैक्षणिक काम कर सके। 

शिक्षकों के साथ के लिए भी हो ड्रेस कोड : संघ मंत्री-विधायकों Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link