प्रह्लाद ने संभाला काम, बोले- यह मेरे लिए नया विषय
नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्री का पदभार भी संभाल लिया। जोशी को प्रधानमंत्री की ओर से शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पदभार संभालने के बाद जोशी ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
जोशी ने बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे भरोसे के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि पूरे मंत्रालय के कामकाज को मैं समझने की कोशिश कर रहा हूं। हमारी लगातार बैठकें हुई हैं। यह मेरे लिए नया विषय है और यह बहुत बड़ा विभाग है। इसे पूरी तरह समझने के बाद ही मैं विस्तार से बात करूंगा। एजेंसी

