Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 31, 2026

आठवें वेतन आयोग और ई-पास की समस्याओं पर दी चेतावनी

आठवें वेतन आयोग और ई-पास की समस्याओं पर दी चेतावनी

प्रयागराज । ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन (उत्तर मध्य रेलवे जोन) की मंडलीय और जोनल समिति की बैठक में पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग की मांग रखी। पेंशनरों ने पहले की तरह मैनुअल पास जारी करने की भी मांग की और कहा कि अगर सरकार ने उनकी न सुनी तो पेंशनर आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं।



भावापुर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में पेंशनरों ने 31 अक्तूबर और एक नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होने वाले वार्षिक अधिवेशन की तैयारी पर चर्चा की गई। जोनल महामंत्री आरएन सिंह ने रेल मंत्रालय से कहा कि ई-पास की व्यवस्था के कारण काफी पेंशनर


संगठन के नेताओं ने आठवें वेतन आयोग से जुड़ी कमियों पर भी चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि एक जनवरी से पूर्व सेवानिवृत्त हुए लगभग 68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के हितों को वेतन आयोग के नियमों में स्पष्ट नहीं किया गया है। इस अवसर पर एके भरद्वाज, एचएल सिंगरौर, आरएल गौतम, पीके सिब्बल, वीसी शुक्ला, जेडए खान और एसके सिंह मौजूद रहे

आठवें वेतन आयोग और ई-पास की समस्याओं पर दी चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link