Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 21, 2026

यूपी: प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी

 उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में पहले से सेवा दे रहे (इन-सर्विस) शिक्षकों के लिए अब अलग से विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (विशेष TET) का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से कार्ययोजना और प्रस्ताव मांगा है।


शासन के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 1.80 लाख (1.86 लाख) कार्यरत शिक्षक सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नौकरी और प्रोन्नति में बने रहने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य हो गया है।

यूपी: प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link