Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 24, 2026

प्रखंड शिक्षक का तबादला, एक सप्ताह में योगदान का निर्देश

 प्रखंड शिक्षक का तबादला, एक सप्ताह में योगदान का निर्देश

बेतियाः संवाद सहयोगी, चनपटिया प्रखंड नियोजन इकाई सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चनपटिया ने प्रशासनिक आधार पर प्रखंड शिक्षक चूरन साह का स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर नए विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि चूरन साह का स्थानांतरण राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरसवा से राजकीय मध्य विद्यालय, दुसाधपट्टी किया गया है। यह कार्रवाई प्रखंड नियोजन इकाई की



बैठक में लिए गए निर्णय के तहत की गई है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित शिक्षक को एक सप्ताह के भीतर नए विद्यालय में योगदान सुनिश्चित करना होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसकी प्रतिलिपि संबंधित शिक्षक, दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी raye(sभापना) आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

प्रखंड शिक्षक का तबादला, एक सप्ताह में योगदान का निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link