Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 15, 2026

भीषण उमस ने किया बेहाल, चार दिन बाद बारिश के आसार

 भीषण उमस ने किया बेहाल, चार दिन बाद बारिश के आसार

बरेली। बारिश के बाद मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को बेहाल कर दिया है। प्रचंड गर्मी और उमस से दिन में जहां लोग पसीने से सराबोर हो रहे वहीं रात की नींद उड़ गई है। कूलर-पंखे की हवा काम नहीं कर रही। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 36.3 और रात में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन और रात में पारा सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने चार दिन बाद बारिश का पूर्वानुमान जताया है।





मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक कड़ी धूप निकली। दिन में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार कर गया।

भीषण उमस ने किया बेहाल, चार दिन बाद बारिश के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link