Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 16, 2026

पत्नी ने स्कूल में लगवाया कैमरा, पति का अनैतिक आचरण उजागर

 पत्नी ने स्कूल में लगवाया कैमरा, पति का अनैतिक आचरण उजागर

कन्नौज : शिक्षक पति के अनैतिक आचरण से परेशान पत्नी ने उसके स्कूल कक्ष में खुफिया कैमरा लगवा दिया। इसमें शिक्षक स्कूल की ही शिक्षिका के साथ अमर्यादित आचरण में लिप्त पाए गए। वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला बीएसए के संज्ञान में आया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपित शिक्षक व शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।


शिक्षक व शिक्षिका के बीच प्रेम संबंध की जानकारी शिक्षक की पत्नी को होने पर उसने स्कूल के कर्मियों की मदद से कैमरा लगवा दिया। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी विश्वनाथ पाठक से मामले की जांच कराई गई। दोनों को निलंबित कर अलग-अलग शिक्षा कार्यालय से संबद्ध किया है। विद्यालय समय में परिसर अथवा कक्षा कक्ष के अंदर शिक्षक पद की गरिमा,




मर्यादा तथा शासकीय सेवक के अपेक्षित आचरण के प्रतिकूल आपत्तिजनक व अमर्यादित कृत्य किया। कन्नौज सदर व उमर्दा के बीईओ की संयुक्त टीम से 15 दिन में विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि व्यक्तिगत कैमरा लगवाना सही है या गलत, इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जांच के लिए कहा है। वैसे, यह मामला अपवाद के तौर पर सामने आया है। फिलहाल कैमरा लगाना सही है या गलत, अब तक इस पर कोई कानून नहीं है। विद्यालय तो ज्ञान का मंदिर है। वहां अनैतिक गतिविधियों की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। जांच रिपोर्ट आने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी ने स्कूल में लगवाया कैमरा, पति का अनैतिक आचरण उजागर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link