Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 19, 2026

भर्ती में पारदर्शिता को आंदोलन का ऐलान

 भर्ती में पारदर्शिता को आंदोलन का ऐलान



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विभिन्न भर्तियों से जुड़े अभ्यर्थियों की बैठक शनिवार को शिवाजी पार्क मम्फोर्डगंज में हुई। प्रतियोगी छात्र समिति के संयोजक आशुतोष पांडे ने कहा कि विभिन्न भर्तियों में कटऑफ निर्धारण की मनमानी और अनियमितताएं स्वीकार्य नहीं हैं। कभी 60 गुना, कभी 45 गुना अभ्यर्थियों को बुलाना पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। चेताया कि आयोग शीघ्र ही इन अनियमितताओं को दूर नहीं करता और अभ्यर्थियों की न्यायसंगत मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तो लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई तेज करेंगे। लेखपाल भर्ती में अनियमितता के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

भर्ती में पारदर्शिता को आंदोलन का ऐलान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link