Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 9, 2026

कक्षा एक और छह में पांच प्रतिशत अधिक दिया प्रवेश का लक्ष्य

 कक्षा एक और छह में पांच प्रतिशत अधिक दिया प्रवेश का लक्ष्य

प्रयागराज। जिले में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने को लेकर एक जुलाई से चल रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण के बावजूद कक्षा एक और छह में नवीन छात्र-छात्राओं के नामांकन की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।




समीक्षा में अधिकांश विकास खंडों में नामांकन की प्रगति निराशाजनक है। इस पर बीएसए अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक विद्यालय में गतवर्ष की तुलना में कम से कम पांच प्रतिशत अधिक नामांकन हर हाल में कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में पिछले साल के मुकाबले नामांकन प्रगति करीब 68.48 प्रतिशत है।

कक्षा एक और छह में पांच प्रतिशत अधिक दिया प्रवेश का लक्ष्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link