Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 15, 2026

समस्त जनपदों के लिए आवश्यक सूचना:

 📢 समस्त जनपदों के लिए आवश्यक सूचना:


समस्त बालवाटिका सामग्री का राज्य स्तर से प्रेषण पूर्ण किया जा चुका है, *परंतु बहुत से जनपदों में अनेक सामग्रियों की 100% स्कैनिंग अभी तक पूर्ण नहीं हुई है।*

📊 *डैशबोर्ड लिंक* के माध्यम से अपनी प्रगति का अवलोकन करते हुए *निम्नलिखित कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें:*

*लिंक:* https://statuskitabvitran.github.io/balvatika/

1. दिनांक *15 जुलाई तक BSA लॉगिन के माध्यम से समस्त सामग्री की 100% स्कैनिंग* पूर्ण कर ली जाए।

2. दिनांक *20 जुलाई तक BRC* पर सामग्री *वितरण एवं BEO लॉगिन के माध्यम से 100% रिपोर्टिंग* पूर्ण कर ली जाए।

3. दिनांक *25 जुलाई को माता उन्मुखीकरण एवं चहक कार्यक्रम* का आयोजन करते हुए *पूरे राज्य में मिशन मोड में बालवाटिका सामग्री का वितरण समस्त विद्यालयों में* सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों, बच्चों के अभिभावकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही, सामग्री *वितरण के दिन ही किताब वितरण ऐप के माध्यम से प्रधानाध्यापक द्वारा सामग्री की स्कैनिंग एवं रिपोर्टिंग भी अनिवार्य* रूप से पूर्ण कराई जाएगी।

*आज्ञा से*

*महानिदेशक*

*स्कूल शिक्षा*

समस्त जनपदों के लिए आवश्यक सूचना: Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link