Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 9, 2026

सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी

 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी



प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र के स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 11508 पदों पर भर्ती की तैयारियों के बीच शिक्षा सेवा चयन आयोग ने भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 2:30 घंटे की परीक्षा में एक-एक अंक के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत) से 40 अंक, विज्ञान दस, गणित 20, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन से 10, शिक्षण कौशल से 10, बाल मनोविज्ञान से 10, सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाओं से 30, तार्किक ज्ञान व सूचना तकनीकी से पांच-पांच, जबकि जीवन कौशल/प्रबंधन एवं अभिवृत्ति से दस अंकों के प्रश्न रहेंगे।

सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link