Gold Price Today: सोना महंगा हुआ या सस्ता, चेक करें रविवार 5 जुलाई को आपके शहर में क्या है ताजा भाव
सोने चांदी की कीमतों में तेजी का दौरा जारी है। जुलाई से पहले सप्ताह में पीली धातु में जबर तेजी देखी गई। जून के महीने में सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखी गई थी। लेकिन जुलाई शुरू होते ही गोल्ड के तेवर बदल गए।
गोल्ड में जारी तेजी के बीच आइए जानते हैं कि आज यानी रविवार 5 जुलाई 2026 को अलग-अलग शहरों में सोने की क्या कीमत है?
Gold Price Today: आज क्या है सोने की की कीमत?
भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड और सिल्वर की ट्रेडिंग होती है। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते MCX बंद रहता है। ऐसे में शुक्रवार का ही रेट माना जाता है। IBJA भी शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता।
शुक्रवार को एमसीएक्स पर गोल्ड थोड़ी सी गिरावट के साथ बंद हुआ। उस बंद के अनुसार आज यानी 5 जुलाई रविवार को सोने का ताजा भाव 147378 रुपये प्रति दस ग्राम है।
वहीं, बात करें अगर IBJA की तो इस सप्ताह IBJA ने जो अंतिम बार रेट जारी किए थे उसके अनुसार रविवार 5 जुलाई के दिन 24 कैरेट (999) गोल्ड का ताजा भाव 146344 रुपये (Gold Price Today IBJA) प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 134051 रुपये है।
एक्सपर्ट ने अगले सप्ताह के लिए बताया सोने-चांदी का सपोर्ट लेवल
गोल्ड और सिल्वर की कीमतों को लेकर मार्केट एवं कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है- "असल में, 'फेड मीटर' के अनुसार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद 65% से घटकर 55% हो गई है। हमने पिछले हफ्ते की तुलना में डॉलर इंडेक्स में प्रॉफिट बुकिंग भी देखी है। अभी यह 100.87 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, जो 0.48% कम है। इसलिए, सोने और चांदी की कीमतें निचले लेवल से वापस ऊपर आ रही हैं। उम्मीद है कि अगले हफ्ते यह पॉजिटिव रुख के साथ ट्रेड करेगा, यानी बाजार में 'गिरावट पर खरीदारी' (buy on dips) की रणनीति देखने को मिल सकती है।"
अनुज गुप्ता ने अगले सप्ताह के लिए सोने का सपोर्ट 144000 और 140000 लेवल ($4120/$4050 लेवल) रहेगा। और 149000/152000 (4200/$4270 लेवल) पर रेजिस्टेंस है। वहीं, चांदी को 232000/126000 ($58/$55) लेवल पर मजबूत सपोर्ट है जबकि 245000/250000 ($65/$68) लेवल पर रेजिस्टेंस है

