Gold Silver Price Today: धड़ल्ले से नीचे आए सोने-चांदी के दाम, खुलते ही 1700 तक गिरे रेट; जानिए आज का लेटेस्ट प्राइस
अगर आप भी गहने बनवाने या सोना-चांदी (Gold-Silver Price) में निवेश (Invest) करने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज यानी बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरवाट देखी गई है। ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आज इंटरनेशनल मार्केट से लेकर आपके शहर तक 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड और चांदी के लेटेस्ट भाव क्या चल रहे हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या है दाम?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की (Gold Price) कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.78% तक गिरा और कीमत 31.60 डॉलर घटकर 4038.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price) के दाम भी गिरे हैं। चांदी 0.73% घटकर यह 58.675 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
MCX क्या है प्राइस?
वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के दाम तेजी से गिरते दिखे। सुबह 9 बजे MCX पर सोना 0.52% गिरकर करीब ₹1,41,538 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब बड़ी गिरावट नजर आ रही है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई है। यह लगभग 0.38% गिरकर ₹2,22,343 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी से गिरा है।
MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 15 जुलाई को सुबह 9:30 बजे के करीब तक अगस्त डिलीवरी वाला सोना 740. 00 रुपए तेजी से साथ 1,41,517 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहरों में क्या है दाम?
देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग ₹1.30 लाख के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोना भी ₹1.06 लाख के आसपास चल रहा है। वहीं चांदी 2.22 लाख प्रति 1 किलोग्राम के आसपास कोराबार करती दिखी।

