Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 25, 2026

UP Weather Today, 25 July: लखनऊ, बाराबंकी समेत यूपी के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 40 किमी की स्पीड से चलेगी हवाएं

UP Weather Today, 25 July: लखनऊ, बाराबंकी समेत यूपी के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 40 किमी की स्पीड से चलेगी हवाएं 

लखनऊ: यूपी में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लेकिन अब आने वाले दिनों में एक बार फिर प्रदेश में मानसून एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पूर्वी यूपी में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश में सोमवार से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को पूरे यूपी में भारी बारिश की संभावना जताई है।



लखनऊ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ मंडल और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इन सभी जिलों में 40 किमी की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान है। आईएमडी ने लखनऊ, रायबरेली और बाराबंकी समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही लखनऊ में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पूर्वांचल और सेंट्रल यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वांचल और सेंट्रल यूपी के कई जिलों में शनिवार को बारिश हो सकती है। इसमें जौनपुर, प्रयागराज, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, बहराइच और गोंडा शामिल हैं। इसके साथ ही बुंदेलखंड और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में भी बारिश के आसार हैं। इसमें कानपुर, जालौन, उन्नाव, इटावा, औरैया, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, हरदोई, फर्रुखाबाद और सीतापुर शामिल हैं।


प्रदेश में 27 जुलाई से दोबारा एक्टिव होगा मानसून

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून रेखा का दक्षिण की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर होने से अगले कुछ दिनों तक मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी। मानसूनी सक्रियता अभी पश्चिम-मध्य भारत की तरफ शिफ्ट हो गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में 26 और 27 जुलाई से मानसून दोबारा से एक्टिव होगा।

UP Weather Today, 25 July: लखनऊ, बाराबंकी समेत यूपी के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 40 किमी की स्पीड से चलेगी हवाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link