Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 11, 2026

सोना ₹2,000 मजबूत, चांदी में भी जोरदार उछाल

 सोना ₹2,000 मजबूत, चांदी में भी जोरदार उछाल

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय रुपये में आई गिरावट के कारण आयात महंगा होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। सोना 2,000 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।






अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले सत्र में स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में भी फिर से तेजी लौट आई। चांदी 5,200 रुपये की छलांग लगाकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।




कारोबारियों का कहना है कि रुपये में आई गिरावट से घरेलू बाजार में आयातित सोना-चांदी महंगा हो गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट ने तेजी को थोड़ा सीमित रखा। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोमवार को रुपया 11 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।



सोना ₹2,000 मजबूत, चांदी में भी जोरदार उछाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link