24 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का फैस
संभल में 24 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का फैसला
संभल। कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए संभल जिले में 24 अगस्त 2026 (सोमवार) को सभी विद्यालयों में पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संभल की ओर से जारी कार्यालय आदेश में इसकी जानकारी दी गई है।
आदेश के अनुसार सावन मास के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर कांवड़ियों द्वारा विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके कारण मुख्य मार्गों और नगर क्षेत्रों में कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने तथा मार्गों पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
जिलाधिकारी संभल के निर्देश के क्रम में जिले के समस्त माध्यमिक, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और मदरसा विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर भी लागू होगा। यानी नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी संबंधित विद्यालय 24 अगस्त को बंद रहेंगे।
कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए लिया फैसला
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश में कहा गया है कि कांवड़ियों की अधिक संख्या में आवाजाही के कारण मुख्य मार्गों और नगर क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन सकती है, जिससे दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संभल द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित विद्यालयों को अवकाश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

