Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 26, 2026

एमबीबीएस-बीडीएस को 25 हजार इंटर्नशिप भत्ता

एमबीबीएस-बीडीएस को 25 हजार इंटर्नशिप भत्ता

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने यूपी के मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में रोटेटिंग इंटर्नशिप करने वाले एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में इजाफा किया है।







मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में स्टाइपेंड को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो दिन पहले इंटर्नशिप बढ़ाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बीडीएस और एमबीबीएस छात्रों को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी सभी जरूरी सुविधाएं सरकार की प्राथमिकताओं में हैं।




यह जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि नई व्यवस्था में प्रत्येक इंटर्न डॉक्टर को हर महीने 13 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इंटर्न डाक्टरों को पहले 7,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता था। वर्ष 2021 में सरकार ने इसे बढ़ा कर 12 हजार रुपये प्रतिमाह किया था।

एमबीबीएस-बीडीएस को 25 हजार इंटर्नशिप भत्ता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link