Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 11, 2026

शिक्षक भर्ती : कटऑफ 60 अंक करने की मांग

 शिक्षक भर्ती : कटऑफ 60 अंक करने की मांग

लखनऊ। 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर से मुलाकात कर ओबीसी अभ्यर्थियों को पांच फीसदी उत्तीर्णांक में छूट देने की मांग की। अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति के आधार पर कटऑफ 60 अंक (40 फीसदी) करने और संशोधित चयन सूची जारी करने की मांग उठाई।






68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति के आधार पर ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में पांच फीसदी की छूट देकर कटऑफ 60 अंक (40%) करने और संशोधित चयन सूची जारी करने की मांग की है।




भर्ती का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि आयोग की इस सिफारिश का लाभ ओबीसी के अलावा दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के अभ्यर्थियों को भी मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को रिपोर्ट की प्रति भी सौंपी। मंत्री ने अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री से वार्ता कराने और मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार पिछड़ों के हित में प्रतिबद्ध है और आयोग की संस्तुति का पालन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष वर्मा, अखिल यादव और नवीन चौधरी भी शामिल रहे।



शिक्षक भर्ती : कटऑफ 60 अंक करने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link