समस्त एडी बेसिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइया एवं शिक्षकगण कृपया ध्यान दें:-*
दिनांक 23 अगस्त, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा रसोइयों का सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा सजीव प्रसारण किया जाएगा तथा निम्नलिखित लिंक के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी:-
दूरदर्शन YouTube लिंक:
https://www.youtube.com/live/7RZbK4XusqE?si=8et3x21gInjhNZBg
1. YouTube (यू-ट्यूब):
https://www.youtube.com/c/UPGovtOfficial
2. X (Twitter):
https://twitter.com/CMOfficeUP
3. Facebook:
https://www.facebook.com/cmouttarpradesh/
आपसे अपेक्षा की जाती है कि उक्त कार्यक्रम में माननीय सांसद, माननीय विधायक एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर रसोइयों का सम्मान कराया जाए। साथ ही, कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार समस्त अभिभावकों, शिक्षकों एवं रसोइयों के मध्य किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग उक्त कार्यक्रम को लाइव देख सकें एवं इससे लाभान्वित हो सकें।
आज्ञा से,
अपर मुख्य सचिव
बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश
