Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 24, 2026

होटल में अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देनी होगी

होटल में अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देनी होगी

नई दिल्ली, । होटल या रिजॉर्ट में ठहरने के लिए अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी। इसकी जगह क्यूआर कोड, ओटीपी और ऐप-टू-ऐप सत्यापन के जरिए पहचान की पुष्टि की जा सकती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) मेहमानों की पहचान के डिजिटल सत्यापन की व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है।






कई होटल में व्यवस्था लागू हो चुकी : यूआईडीएआई देश के अलग-अलग हिस्सों में होटल और रिजॉर्ट के साथ इस व्यवस्था को लागू करने को लेकर चर्चा कर रहा है। कई होटलों ने इसे अपनी चेक-इन प्रणाली में लागू करना शुरू भी कर दिया है, बाकी होटल और रिजॉर्ट में भी इसे लागू करने की दिशा में काम चल रहा है। मामले से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इस साल दिसंबर तक देशभर के 50 फीसदी से अधिक होटल और रेस्तरां में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

होटल में अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देनी होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link