प्राथमिक स्कूल में सांप दिखने से छात्रा बेहोश
बाराबंकी। शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर राय साहब में शुक्रवार को कक्षा तीन की छात्रा के सांप देखने के बाद बेहोश होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को एंबुलेंस से सीएचसी दरियाबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई है। रामपुर राय साहब के मजरे निजामाबाद निवासी सुरेंद्र की पुत्री नंदनी कक्षा तीन की छात्रा है। शुक्रवार को विद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्रा ने कमरे में सांप देखने की बात कही।
इससे वह घबरा गई और बेहोश होकर गिर पड़ी। छात्रा के बेहोश होते ही विद्यालय में अफरातफरी मच गई। शिक्षकों ने तत्काल परिजनों और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी विद्यालय पहुंच गए और कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट एंबुलेंस से छात्रा को सीएचसी दरियाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। जानकारी मिलने पर बीईओ मनीराम वर्मा भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से छात्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। हालांकि, घटना को लेकर विद्यालय और परिजनों के बयान अलग-अलग हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. शमीम ने छात्रा के गर्मी के कारण बेहोश होने की बात कही और सांप दिखने की घटना को अफवाह बताया। परिजनों का कहना है कि कमरे में सांप देखकर छात्रा घबरा गई थी और इसी वजह से वह बेहोश हुई। सीएचसी अधीक्षक डा. अमित दुबे ने बताया कि छात्रा घबराई हुई थी। उसके स्वास्थ्य में सुधार है। छात्रा ने सांप देखने की बात बताई है। सैंपल लेकर जांच की गई है और अब उसकी हालत सामान्य

