निर्धारित समय के बाद उपस्थिति पर स्पष्टीकरण
सीवान । ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर निर्धारित समय के बाद उपस्थिति दर्ज करने पर मध्य विद्यालय करसौतवा के विशेष शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर से स्पष्टीकरण मांगी गई है।
सदर प्रखंड के बीईओ संजय सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने संबंधित शिक्षक को 24 घंटे के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। साथ ही, निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर
■24 घंटे के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया
मामले की रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को भेजते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा कि विभागीय नियमानुसार, निर्धारित समय के बाद उपस्थिति दर्ज करना नियम का उल्लंघन है।

