Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 22, 2026

बच्चियों के साथ बैठकर डीएम ने चखा एमडीएम, गुणवत्ता का लिया फीडबैक

 बच्चियों के साथ बैठकर डीएम ने चखा एमडीएम, गुणवत्ता का लिया फीडबैक

डीएम ने कन्या मध्य विद्यालय, होरिलगंज का भ्रमण


कर बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया तथा उनसे सहज संवाद कर भोजन के स्वाद, गुणवत्ता एवं नियमित उपलब्धता के संबंध में फीडबैक लिया. जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में नामांकन एवं उपस्थिति की भी समीक्षा की.


 कक्षा एक से पांच तक कुल 122 बच्चों के नामांकन के विरुद्ध 55 बच्चे उपस्थित मिले, जबकि कक्षा छह से आठ तक कुल 385 बच्चों का नामांकन है. उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया. बच्चों से संवाद के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि अच्छे भोजन के साथ अच्छी पढ़ाई भी उतनी ही जरूरी है. विद्यालय में अपराह्न तीन बजे आयोजित खेल कक्षाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया

बच्चियों के साथ बैठकर डीएम ने चखा एमडीएम, गुणवत्ता का लिया फीडबैक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link