Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 22, 2026

बीईओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

 बीईओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, गुगरापुर संजय की तैनाती में


जासं, कन्नौज : जिलाधिकारी आशुतोष


मोहन अग्निहोत्री के अनुमोदन पर तीन खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। 25 जुलाई को बीईओ शिवेंद्र वर्मा का स्थानांतरण हरदोई डायट हो जाने के बाद से गुगरापुर ब्लाक का पद खाली चल रहा था। शुरुआत में प्रभारी बीएसए संजय कुमार ने सदर बीईओ मधुलिका वाजपेयी को गुगरापुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था, लेकिन उन्होंने कई व्यक्तिगत समस्याओं का हवाला देते हुए प्रभार लेने से साफ इंकार कर दिया था। इस गतिरोध को समाप्त करते हुए बीएसए संदीप कुमार ने 20 अगस्त को आदेश जारी किया है। संजय कुमार को हसेरन ब्लाक से स्थानांतरण कर जलालाबाद भेजा गया है। इसके साथ ही इन्हें गुगरापुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विश्वनाथ पाठक सौरिख के बीईओ पद पर रहते हुए अब हसेरन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। मधुलिका वाजपेयी सदर ब्लाक की बीईओ को अब नगर क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आनंद द्विवेदी छिबरामऊ बीईओ के पास तालग्राम का प्रभार यथावत बना हुआ है।

बीईओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link