Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 26, 2026

जेन अल्फा को भड़काने वाले पूर्व छात्र पर मुकदमा दर्ज

जेन अल्फा को भड़काने वाले पूर्व छात्र पर मुकदमा दर्ज

काकोरी, । बुद्धेश्वर में बीते दिनों जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (बालक) के विद्यार्थियों ने पूर्व छात्र के भड़काने के कारण सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। इस मामले में विद्यालय प्रथानाचार्य विनोद कुमार ने पूर्व छात्र अखिलेश कुमार के खिलाफ पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अखिलेश 15 अगस्त को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान को बरगला कर परिसर में घुसा था। वहां छात्रों को प्रशासन के खिलाफ उसने खूब भड़काया। उसके भड़काने के बाद ही छात्रों ने प्रदर्शन किया था।






सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि काकोरी के मदारपुर निवासी अखिलेश कुमार विद्यालय का पूर्व छात्र है। वह विद्यालय में अक्सर बवाल कराने की योजना बनाता रहता है।




कई बार जबरन घुसकर आवासीय छात्रों को प्रशासन के खिलाफ भड़काने का काम कर चुका है। उसने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अखिलेश कुमार अपने कुछ साथियों के साथ कार से विद्यालय पहुंचा।




छात्रों को बुलाकर आंदोलन के लिए उकसाया




खुद को छात्र का अभिभावक बताकर मुख्य गेट पर तैनात पीआरडी जवान को गुमराह किया। विद्यालय परिसर में प्रवेश कर लिया। इसके बाद कुछ छात्रों को बुलाकर विद्यालय प्रशासन और स्टाफ के खिलाफ भड़काने तथा आंदोलन के लिए प्रेरित किया। अखिलेश कुछ छात्रों के साथ मेस में भी गया और भोजन किया। बाद में वह छात्रों के साथ सभागार में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंच गया। प्रधानाचार्य को जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर जाकर रोकने का प्रयास किया। अखिलेश अपने साथियों और कुछ छात्रों के साथ परिसर से बाहर निकल गया। इसकी सूचना तत्काल पारा चौकी प्रभारी को दी गई थी।



जेन अल्फा को भड़काने वाले पूर्व छात्र पर मुकदमा दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link