Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 22, 2026

UP: रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी की यात्रा फ्री; ऐसे करें सफर

 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को फ्री बस यात्रा का बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने परिवहन, पुलिस और प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के कड़े आदेश दिए हैं। इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए 'एंटी रोमियो स्क्वाड' प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रहेगा और बस चालकों की निगरानी की जाएगी ताकि नशे की हालत में कोई वाहन न चला सके।


शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्य अहम मुद्दों पर भी निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद सहित विभिन्न शहरों में जलभराव की समस्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए लो-लैंड क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन लगाने और नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के 19 बाढ़ प्रभावित जिलों (जैसे बलिया, गोंडा, बहराइच और लखीमपुर खीरी) में कंट्रोल रूम को सक्रिय रखते हुए प्रभावित परिवारों तक पका भोजन व राहत सामग्री पहुंचाने को कहा।

UP: रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी की यात्रा फ्री; ऐसे करें सफर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link