वर्षों से जमे 118 बीईओ समेत 488 कर्मियों के तबादले
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में वर्षों से एक सीट पर जमे कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। 118 खंड शिक्षा अधिकारियों सहित 488 कर्मियों का तबादला किया है। विभाग के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव की ओर से 118 बीईओ की तबादला सूची जारी कर दी गई है। जिसमें से तमाम बीईओ ऐसे हैं, जो कई वर्षों से एक ही जिले में तैनात थे।

