Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 17, 2026

पीएम फसल बीमा योजना में 14.25% की वृद्धि

 पीएम फसल बीमा योजना में 14.25% की वृद्धि

लखनऊ। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ-2026 के लिए बैंकों ने अब तक 23.58 लाख किसानों का बीमा किया है। बीते 2025 के खरीफ की तुलना में 2.94 लाख अधिक किसानों ने बीमा कराया है, जो 14.25% की वृद्धि है। खरीफ-2025 में 20.63 लाख किसानों ने बीमा कराया था। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि रबी 2025-26 में 18.69 लाख किसानों में अब तक 1.69 लाख को 135.30 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई।







वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक की अवधि में प्रदेश के 69.32 लाख किसानों को कुल 6,125.54 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश में कुल 1.10 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खातों में से 69.12 लाख खाते अपात्र हैं, जबकि 20.11 लाख खाते अभी भी संतृप्त होने से शेष हैं।




उन्होंने कहा कि सभी पात्र केसीसी धारक किसानों को योजना का लाभ देने के लिए राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई थी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में केसीसी खातों के नवीनीकरण एवं नए केसीसी जारी करने का 83.90 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी तुलना में खरीफ 2026 मौसम में अब तक 36.09 लाख केसीसी नवीनीकृत अथवा नए बनाए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 43 प्रतिशत है।



पीएम फसल बीमा योजना में 14.25% की वृद्धि Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link