Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 13, 2026

16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना

16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना

प्रयागराज, । जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनगणना के द्वितीय चरण (प्रगणना) के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ हुआ।






प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नोडल अधिकारी व सहायक जनगणना निदेशक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने दिया। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना-2027 में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) इस वर्ष 16 से 30 नवंबर तक होगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार के हर सदस्य की गणना करेंगे। बेघर लोगों की गणना चार जनवरी को शाम छह बजे से रात 12 बजे के बीच की जाएगी। प्रशिक्षण में प्रगणक और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण, कार्मिक डेटाबेस को अंतिम रूप देने, प्रचार-प्रसार, भौगोलिक एवं जनसंख्या कवरेज, बेघर और संस्थागत आबादी की गणना समेत विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना अवधि में व्यक्ति जिस स्थान पर रह रहा होगा, उसकी गणना उसी स्थान पर की जाएगी। जनगणना में दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और प्रत्येक व्यक्ति के लिए संबंधित सूचना देना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के दौरान हेल्पलाइन शिकायतों, प्रगणना के बाद भुगतान और सामग्री संबंधी कार्यों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम एफआर विनीता सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार व चार्ज अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, नगर निगम के जोनल अधिकारी, कैंटोनमेंट बोर्ड के चार्ज अधिकारी शामिल हुए।

16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link