Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 17, 2026

डीएलएड की 58 फीसदी सीटें फिर रह गईं खाली

डीएलएड की 58 फीसदी सीटें फिर रह गईं खाली

प्रयागराज। डीएलएड प्रवेश के लिए कॉलेज आवंटन में ही 58 फीसदी सीटें खाली रह गईं। प्रवेश की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक दाखिले के आंकड़े और कम होने की उम्मीद है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे थे। ऑनलाइन आवेदन मात्र 152202 अभ्यर्थियों ने किया था।





बुधवार को जारी दूसरे चरण के अंतिम संस्था आवंटन में 33299 अभ्यर्थियों में से 33188 का आवंटन हुआ है। सभी चरणों में कुल 100918 (93339 निजी कॉलेज व 7579 डायट) सीटें ही भरी जा सकी हैं। पिछले साल भी महज 95817 (10309 अल्पसंख्यक) सीटें ही भरी जा सकी थीं। यह स्थिति तब है जबकि पिछले साल से दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश के रास्ते खोल दिए गए हैं। साफ है कि बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान आदि के बेरोजगारों ने भी डीएलएड प्रवेश में रुचि नहीं दिखाई है।

डीएलएड की 58 फीसदी सीटें फिर रह गईं खाली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link