Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 10, 2026

शिक्षक ने कक्षा दो की छात्रा से छेड़खानी की

सारणः शिक्षक ने कक्षा दो की छात्रा से छेड़खानी की

मांझी/दाउदपुर। मांझी प्रखंड के एक विद्यालय में सोमवार को कक्षा दो की नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत व छेड़खानी की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपति शिक्षक को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजन समेत आक्रोशित ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपित शिक्षक की पिटाई कर दी।



प्रधानाध्यापक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा रानी को सूचित किया। सूचना मिलते ही बीईओ विद्यालय दूसरी कक्षा की छात्रा से घटना पर फूटा गुस्सा ग्रामीणों ने आरोपित शिक्षक की पिटाई की, गिरफ्तार पहुंचीं और बंद कमरे में छात्राओं से पूछताछ की। जांच के दौरान उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों व प्रधानाध्यापक के लिखित आवेदन के आधार पर बीईओ ने आरोप को सही पाए जाने की बात कही। इस बाबत मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्रा के चाचा की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर आरोपित शिक्षक मनोज कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिक्षक ने कक्षा दो की छात्रा से छेड़खानी की Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link