Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 14, 2026

हरियाली तीज नारी सम्मान का पर्व

हरियाली तीज नारी सम्मान का पर्व

लखनऊ। हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, आस्था, प्रकृति प्रेम तथा नारी शक्ति के सम्मान का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमारे समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव एवं माता पार्वती के पावन स्वरूप की आराधना तथा अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की मंगलकामना से जुड़ा हुआ है।


 विशेष रूप से मातृशक्ति एवं बहनों द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व समाज में प्रेम, समर्पण, विश्वास एवं सौहार्द की भावना को और मजबूत करता है। प्रदेशवासियों से पर्व को श्रद्धा, उल्लास एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए कामना की कि हरियाली तीज का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा और अधिक मजबूत हो।



हरियाली तीज नारी सम्मान का पर्व Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link