यूपीआई की दो नई भुगतान सुविधाओं की शुरुआत हुई
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ग्राहकों के लिए दो नई यूपीआई सुविधाओं की भी घोषणा की। इनमें बिक्री केंद्रों पर लगी मशीन पर 'यूपीआई टैप एंड पे' और राष्ट्रीय भुगतान निगम की लघु भाषा मॉडल आधारित ग्राहक सहायता सुविधा 'माईयूपीआई' शामिल हैं।
इसके अलावा बाजार नियामक सेबी ने गुरुवार को कॉरपोरेट बॉन्ड के लिए टोकन व्यवस्था से जुड़ी प्रायोगिक परियोजना 'डीमैट 2.0' शुरू करने की घोषणा की। इससे लेनदेन का तत्काल और एक साथ निपटान संभव होगा।
'डीमैट 2.0' आरबीआई की थोक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से जुड़ा है।
सुरक्षित होगी डिजिटल बैंकिंगः सिंधिया इसके लिए बैंक के एकीकृत बाजार इंटरफेस का इस्तेमाल किया गया है।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सुरक्षित और बेहतर डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था के लिए दूरसंचार और फिनटेक को साथ मिलकर काम करना होगा। फिनटेक फेस्ट में उन्होंने कहा कि इसके लिए डिजिटल ढांचे, बैंकिंग सुविधाओं और एआई का मेल बेहद जरूरी है। भारत अब लोगों को केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि तकनीक के जरिए उनके लिए नए अवसर भी नए खोलेगा।
