पीएफ की सूचनाएं व्हाट्सऐप पर, ईपीएफओ पोर्टल या उमंग ऐप पर बार-बार लॉगइन करने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने करोड़ों अंशधारकों को बड़ी राहत देते हुए नई सेवा की शुरुआत की है। ईपीएफओ ने आधिकारिक तौर पर अपना 'व्हाट्सऐप चैनल' लॉन्च कर दिया है, जिसके जरिए पीएफ खाताधारक अब सिर्फ एक 'हेलो' मैसेज भेजकर अपने खाते से जुड़ी तमाम जानकारियां सीधे अपने मोबाइल स्क्रीन पर पा सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत, पीएफ सदस्यों को अब अपना बैलेंस जानने या दावों की स्थिति देखने करने के लिए ईपीएफओ पोर्टल या उमंग ऐप पर बार-बार लॉगइन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईपीएफओ का यह नया प्लेटफॉर्म एक उन्नत एआई चैटबॉट और सुरक्षित डेटाबेस सर्च तकनीक पर काम करता है।
मोबाइल नंबर मिलान से शुरू होगी सुविधा : इस सुविधा में ईपीएफओ के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर के जरिए सेवा शुरू की जा सकेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सदस्य को व्हाट्सऐप पर सिर्फ ‘हेलो’ भेजना होगा। इसके बाद सिस्टम यूजर की पहचान और उसके यूएएन से जुड़े मोबाइल नंबर का मिलान करेगा। सफल सत्यापन के बाद स्क्रीन पर अलग-अलग सेवाओं का मेन्यू दिखाई देगा, जहां से पीएफ से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकेगी।
इन्हें फायदा : इसका सबसे बड़ा फायदा उन कर्मचारियों को हो सकता है, जिन्हें पीएफ से जुड़ी सामान्य जानकारी के लिए हर बार पोर्टल पर लॉगइन करने की जरूरत पड़ती है। ईपीएफओ की इस पहल का मकसद सदस्यों को छोटी-छोटी जानकारी के लिए दफ्तर जाने या कॉल सेंटर पर निर्भर रहने से बचाना है।
क्लेम की स्थिति देखना पहले से होगा आसान
पीएफ निकालने या ट्रांसफर करने के बाद सबसे ज्यादा चिंता क्लेम के स्टेटस को लेकर होती है। अभी सदस्य ईपीएफओ पोर्टल और दूसरे उपलब्ध माध्यमों से क्लेम की स्थिति देख सकते हैं। व्हाट्सऐप सुविधा शुरू होने के बाद यही जानकारी एक आसान चैट इंटफेस के जरिए मिलने की उम्मीद है। यानी सदस्य यह पता कर सकेंगे कि उनका क्लेम किस स्थिति में है और प्रक्रिया आगे बढ़ी है या नहीं।
यूएएन से जुड़े मोबाइल नंबर की अहम भूमिका
व्हाट्सऐप आधारित सेवा में सुरक्षा सबसे अहम हिस्सा होगी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सिस्टम व्हाट्सऐप से भेजे गए मोबाइल नंबर को यूएएन से जुड़े रिकॉर्ड के साथ सत्यापित करेगा। इसका मतलब है कि पीएफ सदस्य को अपने खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना जरूरी होगा। ईपीएफओ पहले से ही सदस्यों को यूएएन, पासवर्ड, आधार, पैन, बैंक डिटेल्स और ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करने की चेतावनी दी है।
चैनल से कैसे जुड़ें?
सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक चैनल को खोलें। इसके बाद आप चैनल को फॉलो करें या उसको सब्सक्राइब कर लें। इसके लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी चैनल से जुड़ सकते हैं। साथ ही ईपीएफओ के आधिकारिक चैनल के लिंक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और भविष्य के सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स और नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।
75
1. पीएफ बैलेंस की तुरंत जानकारी: खाताधारक बिना किसी तकनीकी रुकावट के अपने पीएफ खाते का कुल बैलेंस देख सकेंगे।
2. पिछले 5 ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री: आपके खाते में कंपनी द्वारा जमा किए गए पिछले पांच अंशदानों का पूरा विवरण मिलेगा।
3. लाइव क्लेम स्टेटस: पीएफ निकासी या ट्रांसफर के आवेदनों की स्थिति को सीधे ट्रैक किया जा सकेगा।
हजार से अधिक ईपीएफ सदस्य जुड़ चुके हैं संगठन के व्हाट्सऐप चैनल से अब तक
