Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 11, 2026

स्कूल में छात्राओं से 'बैड टच' के बाद हंगामा और बवाल

स्कूल में छात्राओं से 'बैड टच' के बाद हंगामा और बवाल! दरभंगा में पुलिस ने किया आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कोड़ा में एक शिक्षक के द्वारा चौथी क्लास की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बच्चियों की शिकायत पर स्कूल में घुसकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना ग्रामीणों से मिलने के बाद मौके पर सिंहवाड़ा थाना की पुलिस पहुंची। आरोपी शिक्षिक राजेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। वह सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी गांव का रहने वाला है। स्कूल में पढ़ने वाली चौथी क्लास की बच्चियों के द्वारा लगातार गलत जगहों शिक्षक द्वारा टच करने की शिकायत परिवार वालों से कर रही थी।



बैड टच के बाद बवाल बढ़ा

जानकारी के मुताबिक बुधवार को बच्चियों ने एक बार फिर शिक्षक द्वारा बैड टच करने की शिकायत पर परिजन स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी- 2 शुभेन्द्र कुमार ने बताया की घटना की जांच की जा रही है वहीं आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में छात्रा के साथ छेड़खानी से जुड़ी इस तरह की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन से मामले में कार्रवाई की मांग की।

स्कूल में हंगामा

इधर, हंगामा बढ़ता देख स्कूल के एचएम विक्टूरी मोची पर आरोपी शिक्षक को स्कूल से भगाने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शिक्षक को स्कूल परिसर से बाहर भेज दिया गया। घटना की सूचना पर सिंहवाड़ा, सिमरी, कमतौल और मब्बी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमतौल एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

आरोपी शिक्षक पुलिस हिरासत में

पुलिस छात्रा और उसके परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा पूर्व में शिकायत किए जाने और स्कूल प्रबंधन की भूमिका से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी शिक्षक पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। छात्रा के साथ क्या घटना हुई, पूर्व में शिकायतें की गई थीं या नहीं और स्कूल प्रबंधन की भूमिका क्या रही, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी

स्कूल में छात्राओं से 'बैड टच' के बाद हंगामा और बवाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link