छात्राओं का आरोप, टीसी नहीं दे रहीं शिक्षिकाएं
लखनऊ। मलिहाबाद कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने वाली दो सगी बहनों ने शिक्षिकाओं पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सातवीं की छात्राओं का आरोप है कि वह दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहती हैं लेकिन टीसी नहीं दी जा रही है। छात्राओं के बाबा हुलासी ने शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
मोनिका और सोनिका पाल के माता-पिता नहीं हैं। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षिकाएं ताने मारती थीं। परेशान होकर विद्यालय छोड़ दिया। वार्डेन नीलिमा सिंह का कहना है कि आरोप निराधार हैं। बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है।

