टीजीटी अभ्यर्थियों के लिए अजय राय ने लिखा पत्र
लखनऊ। टीजीटी और पीजीटी 24026 भर्ती में पुरानी नियमावली के मुताबिक पात्र अभ्यर्थियों को एक मौका देने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मसले पर शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देश दिए जाएं। अजय राय ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 23,123 पद रिक्त हैं और इनपर भर्ती की जानी है।
लंबे समय से अभ्यर्थी पुरानी नियमावली के तहत भर्ती की तैयारी कर रहे थे। अब भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले पात्रता और शैक्षिक योग्यता संबंधी शर्तों में बदलाव कर दिए गए हैं। इससे तमाम अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए अपात्र हो गए हैं। अभ्यर्थियों ने उस समय प्रचलित नियमावली और पात्रता शर्तों के मुताबिक तैयारी की थी। लिहाजा उन्हें कम से कम एक अवसर तो दिया ही जाना चाहिए ताकि वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें। राय ने इससे पहले शिक्षा सेवा चयन आयोग को भी इस आशय का पत्र लिखा था

