शिक्षक भर्ती में जल्द दिलाएं न्याय : संजय सिंह
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने 69000 शिक्षक भर्ती व 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को जल्द न्याय दिलाने की मांग सरकार से की है। आप के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र लिखा है। आप के यूपी प्रभारी ने दो अलग-अलग पत्र लिखकर सरकार से मांग की है कि इन दोनों ही शिक्षक भर्तियों में आरक्षण की हुई विसंगतियों को दूर किया जाए।

