Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 14, 2026

सातवें वेतनमान पर शिक्षक संघ का दबाव

सातवें वेतनमान पर शिक्षक संघ का दबाव



मशरक | राज्यकर्मी शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग तेज हुई। बिहार राज्य विद्यालय शिक्षक संघ ने बनियापुर के भाजपा विधायक केदारनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व प्रदेश सचिव सुबास दुबे ने किया। ज्ञापन में मांग रखी गई कि इसे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाए। ताकि राज्य के शिक्षकों को लाभ मिल सके। इससे पहले मशरक में शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में एकजुटता दिखाई गई। शिक्षक नेता प्रमोद कुमार, अजय सिंह, रविन्द्र कुमार, लगनेश सिंह मौजूद रहे। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मांग को हर स्तर पर पहुंचाने की बात कही।

सातवें वेतनमान पर शिक्षक संघ का दबाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link