Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 14, 2026

प्रोपराइटर, हेडमास्टर व रसोइया पर प्राथमिकी

प्रोपराइटर, हेडमास्टर व रसोइया पर प्राथमिकी

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वासुदेवा में शनिवार को मध्याह्न भोजन में छिपकली मिलने के बाद करीब 20 से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में बीडीओ सह बीईओ अभिलाषा पाठक के आवेदन पर बनगांव थाना में एनजीओ के प्रोपराइटर वीर सिंह, प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र कुमार एवं तीन रसोईया विद्यानंद मुखिया, शांति देवी व कंचन देवी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मालूम हो कि घटना के बाद बीमार बच्चों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियाही एवं सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया था। दिए आवेदन के अनुसार 12 सितंबर को करीब 12.15 बजे विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया जा रहा था। इसी दौरान एक बच्चे की थाली में छिपकली मिली। इसकी जानकारी मिलने के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। आवेदन में बताया गया है कि जिन बच्चों ने खिचड़ी खाई थी, उनमें से कई की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए



●बीडीओ सह बीईओ के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी


●एनजीओ के प्रोपराइटर वीर सिंह पर भी प्राथमिकी दर्ज


अस्पताल भेजा गया। विद्यालय में खिचड़ी की आपूर्ति एनजीओ भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर दलित उत्थान एवं शिक्षा समिति द्वारा की जाती है। खाना का रखरखाव एवं खिलाने की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक बजेंद्र कुमार एवं बच्चों तीन रसोइयों, विद्यानंद मुखिया, शांति देवी व कंचन देवी पर होने की बात कही है। बीडीओ सह बीईओ के आवेदप पर घटना को गंभीर बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बनगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

प्रोपराइटर, हेडमास्टर व रसोइया पर प्राथमिकी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link