Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 10, 2026

स्कूल में शिक्षिकाओं में लड़ाई, दोनों निलंबित

स्कूल में शिक्षिकाओं में लड़ाई, दोनों निलंबित

प्रयागराज, । स्कूल में पढ़ाई कराने की बजाय दो शिक्षिकाएं आपस में लड़ाई कर बैठीं। इसकी शिकायत बीएसए अनिल कुमार तक पहुंची तो दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया।


उच्च प्राथमिक विद्यालय बगबना चाका के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार और 112 पुलिस सेवा के आशुतोष ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) चाका को मोबाइल पर सूचना दी कि शिक्षिका सबा रिजवी और पुष्पा चन्द्रौल के बीच मारपीट की घटना हुई है। ग्राम प्रधान ने विवाद रोकने की कोशिश की तो शिक्षिकाओं ने उनके साथ भी अपशब्द भाषा का इस्तेमाल किया।

बीईओ ने तत्काल स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया तो मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सबा रिजवी, पुष्पा चन्द्रौल, परिचारक विश्वास सोनी उपस्थित मिले। विद्यालय में पंजीकृत 45 छात्र-छात्राओं में से मात्र सात मौजूद थे। इन शिक्षिकाओं के बीच 13 अगस्त को भी मारपीट हुई थी। इसके बाद बीईओ ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कैमरे स्थापित होने से पहले ही दोबारा घटना हो गई। यही नहीं, शैक्षिक सत्र 2025-26 में विद्यालय का नामांकन 58 था, जो वर्तमान सत्र में घटकर 45 रह गया है। बीईओ की संस्तुति पर बीएसए ने दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को जांच अधिकारी बनाया है।



स्कूल में शिक्षिकाओं में लड़ाई, दोनों निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link